नौनिहालों ने दिया पर्यावरण बचाओ का संदेश
डीएवी स्कूल की ईईडीपी शाखा में पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें बच्चों ने पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। बच्चों के द्वारा पर्यावरण के ऊपर भिन्न भिन्न प्रस्तुतियां दी गई। कनिष्क, शाश्वत शिव ओम और आयन ने अपनी कविता द्वारा कावेरी सेक्शन के बच्चों ने समूह गान के द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। रावी सेक्शन के बच्चों ने पर्यावरण पर डांस के द्वारा यह संदेश दिया। दूसरी कक्षा के बच्चों ने अपने अभिभावकों को छोटे छोटे पौधों को वितरित किया, ताकि उनके अभिवावक भी इन पौधों को लगाकर पर्यावरण दिवस पर संदेश दें। स्कूल इंचार्ज सीमा कपूर ने सभी को पर्यावरण दिवस की बधाई दी। यह सारा कार्यक्रम प्रिंसिपल कुलदीप सिंह गुलेरिया के आदेशानुसार सम्पन्न हुआ। डीएवी सीपीएस मंडी किंडरगार्टन विंग में पर्यावरण दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। किंडरगार्टन विंग के बच्चों ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर रंग बिरंगे परिधानों में अपनी प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया।












