आपदा प्रभावितों को लेकर डॉ. राजीव बिंदल उपायुक्त सिरमौर से मिलने पहूँचे
भूमि उपलब्ध करवाये सरकार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आपदा के कारण जिन परिवारों की जमीने चली गई, उन लोगों को सरकारी भूमि देने कि मांग भी हमने उपायुक्त से रखी ताकि गरीब परिवारों क़ी मदद हो सके।
मात्तर पंचायत के अगड़ीवाला और नलका गांव के 8 घर आपदा में हुए क्षतिग्रस्त
डॉ. बिंदल ने बताया कि गत दिनों मूसलाधार बारिश के कारण नाहन विधानसभा क्षेत्र के मातर पंचायत के अगड़ीवाला और नलका गांव में भारी तबाही हुई थी।
इस आपदा में गरीब परिवारों 8 घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए और 13 परिवारों के घर गिरने की कगार पर पहुंच गए।
इन 8 घरों में एक घर नलका गांव का है और 7 घर अगड़ीवाला के हैं। अन्य 13 घर अगड़ीवाला की अनुसूचित बस्ती के हैं जो गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा लैंड स्लाइड के कारण अन्य किसानों क़ी भूमि धंस रही है।
आपदा के कारण 36 लोग बेघर हुए
राजीव बिंदल ने बताया कि लैंड स्लाइड के कारण 36 लोग घर छोड़कर हरिपुर खोल की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में रहने को मजबूर हो गए हैं। 3 गरीब परिवारों की लगभग सारी जमीन बह गई है।
प्रतिनिमण्डल में शामिल रहे












