प्रतिस्पधा : ठाकुर विला मोही बडू में जिला स्तरीय योगासन खेल चैंपियनशिप का आयोजन
जिला योगासन खेल संघ हमीरपुर ने छठी जिला स्तरीय योगासन खेल चैंपियनशिप का आयोजन ठाकुर विला मोही बडू में किया, जिसमें जिला से लगभग 64 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। संघ की सचिव परवीना शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में लड़कों और लड़कियों के योगासन के विभिन्न इवेंट्स में मुकाबले हुए। सब-जूनियर लड़कों के वर्ग में प्रिंस डोगरा बेस्ट योगा प्लेयर चुने गए तथा लड़कियों के वर्ग में शिखा सडियाल को बेस्ट प्लेयर चुना गया। लड़कों के जूनियर वर्ग में यशोवर्धन अत्री बेस्ट योगा प्लेयर चुने गए तथा लड़कियों के वर्ग में निधि डोगरा बेस्ट प्लेयर चुनी गई। लड़कों के सीनियर वर्ग में विकास ठाकुर बेस्ट योगा प्लेयर चुने गए तथा लड़कियों में तमन्ना ठाकुर बेस्ट प्लेयर चुनी गई। गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी राज्यस्तरीय योगासन खेल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। संघ के संस्थापक अजय शर्मा ने बताया कि जब से भारत सरकार ने योग को प्रतिस्पर्धी खेलों में शामिल किया है, तब से योग खेल में अधिक से अधिक बच्चे भाग ले रहे हैं तथा भारत सरकार द्वारा नौकरियों में मिलने वाले आरक्षण का लाभ उठा रहे हैं। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ की तरफ से राज्य सचिव विवेक सूद व ज्वॉइंट सेक्रेटरी विनोद ने बतौर ऑब्जर्वर अपनी भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में मंडी से आए आरती, मीनाक्षी, हितेषी, माया जिला शिमला से किरण कैंथला व हमीरपुर जिले से कमलेश कुमारी जज की भूमिका में रहे। योग प्रतियोगिता के समापन समारोह में कथा वाचक विपिन रतन भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जिन्होंने बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया। अंत में जिला योगासन खेल संघ हमीरपुर की अध्यक्ष स्वाति शर्मा ने मेहमानों का धन्यवाद किया। प्रतियोगिता के इस अवसर पर संघ के ज्वाइंट सेक्रेटरी नीरज कुमार, सदस्य स्वरूप कमल, पंकज शर्मा, सतीश पॉल, सुनील कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।












