महिला मंडल पीर प्लासी के लिए सीएम ने स्वीकृत किए एक लाख
उपमंडल नादौन की बड़ा पंचायत के प्लासी गांव में महिला मंडल पीर प्लासी ने बैठक का आयोजन महिला मंडल की प्रधान संतोष कुमारी की अध्यक्षता में किया। बैठक में महिला मंडल की उपप्रधान सुनीता देवी, सचिव जोनिका कुमारी के अतिरिक्त महिला मंडल की सदस्य सुदर्शना सुलेखा, अंजना, ममता, ज्योति, लता, मंजू, शिल्पा, सरोज, सपना आदि विशेष रूप से उपस्थित थी। बैठक में महिला मंडल पीर प्लासी ने मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा महिला मंडल पीर प्लासी को एक लाख की बजट राशि महिला मंडल के लिए सामान को खरीदने हेतू स्वीकृत करने पर उनका विशेष रूप धन्यवाद किया है। महिला मंडल की प्रधान संतोष कुमारी ने बताया कि गत दिवस जब मुख्यमंत्री नादौन प्रवास पर आए थे तो महिला मंडल पीर प्लासी की सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री सुक्खू को अपनी मांगों के संदर्भ में एक ज्ञापन सौंपा था एवं आर्थिक सहायता की मांग की थी जिस पर उन्होंने उन्हें अतिशीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया था। बैठक के अंत में महिला मंडल पीर प्लासी द्वारा प्लासी में स्थित बाबा पीर एवं सामुदायिक केंद्र प्लासी के आसपास सफाई भी की।












