चिंतपूर्णी मंदिर में 1.16 करोड़ ऑनलाइन चढ़ावा
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के प्रति देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ रही है। डिजिटल दौर में अब भक्त घर बैठे ही मां के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित कर रहे हैं साल 2025 में श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन माध्यम से मंदिर ट्रस्ट को 1 करोड़ 16 लाख 96 हजार 442 रुपये का दान दिया। वहीं वर्ष 2026 में जनवरी से जून तक मंदिर में 18.29 करोड़ रुपये का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है मंदिर ट्रस्ट के अनुसार ऑनलाइन दान तीन श्रेणियों में प्राप्त हो रहा है। मां के नाम से ऑनलाइन दान के रूप में भक्तों ने 1 करोड़ 2 लाख 47 हजार 845 रुपये जमा करवाए। इसके अलावा ऑनलाइन प्रसाद योजना के तहत 6 लाख 78 हजार 597 रुपये का प्रसाद ऑर्डर किया गया, जिसे ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं तक पहुंचाया वहीं गोसेवा के लिए भी भक्तों ने ऑनलाइन माध्यम से 7 लाख 70 हजार रुपये का सहयोग दिया है।बता दें कि मां चिंतपूर्णी मंदिर में ऑनलाइन दान की सुविधा वर्ष 2018 से शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य देश-विदेश में बैठे श्रद्धालुओं को सुविधा देना था, ताकि वे मंदिर की वेबसाइट के माध्यम से दान और ऑनलाइन दर्शन कर सकें।






