दर्ज आपत्तियों पर हुई सुनवाइ : डीसी ने बुलाए थे शिकायतकर्ता, अब होगा अंतिम फैसला
सोमवार को हमीरपुर में नगर निगम और नगर पंचायत एवं नगर परिषदों के प्रस्तावित वार्डों आपत्तियां दर्ज करने वालों की डीसी कोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें आपत्तियां देने वाले लगभग सारे लोग पहुंचे हुए थे। सुबह से ही उपायुक्त कार्यालय के बाहर काफी गहमागहमी थी और बारी-बारी से उन्हें सुना गया। अब जिला प्रशासन को बनाए गए नए वार्डों पर सुनवाई के बाद अंतिम फैसला लेना है। इसमें वक्त लगेगा या फिर मंगलवार तक सारी स्थिति क्लियर हो जाएगी? इस बारे अभी कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि डीसी अमरजीत सिंह ने कहा है कि आपत्तियां सुन ली गई हैं और अब जहां-जहां फेर बादल हो सकता होगा, वहां किया जाएगा। अंतिम फैसला बहुत जल्द लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक हमीरपुर नगर निगम के लगभग सभी वार्डो से लोगों ने आपत्तियां दर्ज कीं थीं। उनका कहना था कि बेवजह से कई वार्डो को इधर से उधर कांटछांट करके गलत तरीके से मिलाया गया है। इसमें फेरबदल किया जाए। हमीरपुर में बनाए गए 15 वार्डों में से 9 या 10 को लेकर तो लोगों ने नाराजगी डीसी के पास जताई थी, अब इन पर सुनवाई हो गई है। इसके अलावा ऑरेंज में नई नगर परिषद के गठन पर भी इक्का-दुका आपत्तियां डीसी के पास आईं थीं, उन पर भी सुनवाई हुई है। कुछ और नगर परिषदों और नगर पंचायतों से भी मामले आए थे, उन्हें भी आज सुनवाई के दौरान सुना गया है। दरअसल में हमीरपुर के हीरानगर क्षेत्र के लोगों ने और दूसरी ओर अनुकलां इलाके के बनाए गए नए वार्ड को लेकर भी ब्रह्मणी के लोगों की नाराजगी थी। वहां की शिकायतकर्ता भी बराबर पहुंचे हुए थे।












