छोटी पोहलानी माता मंदिर में भक्तों ने लगाए जयकारे
ग्राम पंचायत ओडा के कंदारा, ठांडरा व संदेटा गांवों के बच्चों और युवाओं ने शनिवार को छोटी पोहलानी माता मंदिर में दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर जयकारे लगाए और भक्ति में झूमते नजर आए। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब भी खेतों में फसल बीजने के समय बारिश नहीं होती, तो ग्रामवासी माता रानी के मंदिर जाकर सच्चे मन से पूजा-अर्चना करते हैं। हैरानी की बात यह है कि उसी दिन वर्षा भी हो जाती है। यह चमत्कार आज भी लोगों को आस्था से जोड़ता है और माता रानी में उनकी अटूट श्रद्धा का प्रतीक बना हुआ है। ग्रामीणों की यह धार्मिक यात्रा एकता, श्रद्धा और संस्कृति का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करती है। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से किए जाएंगे।












