फीस बढ़ोतरी पर झुकी नौणी यूनिवर्सिटी, पुराने छात्रों को राहत; नए छात्रों के लिए सिर्फ 20% बढ़ोतरी
सोलन। डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने छात्रों के विरोध के बाद फीस वृद्धि के अपने फैसले में बड़ा बदलाव किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पुराने छात्रों पर बढ़ी हुई फीस लागू नहीं होगी, जबकि नए प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए फीस में केवल 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी।
विश्वविद्यालय के इस फैसले से पहले पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। वहीं, नए छात्रों के लिए भी फीस वृद्धि को सीमित कर दिया गया है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।
| शुल्क | पहले | अब | राहत |
यूजी सामान्य सीट ₹68,700 ₹49,500 ₹19,200
यूजी सेल्फ फाइनेंसिंग ₹1,27,000 ₹99,990 ₹28,010
पीजी सामान्य सीट ₹87,000 ₹55,000 ₹32,000
पीजी सेल्फ फाइनेंसिंग ₹1,42,000 ₹1,05,000 ₹37,000
प्रवेश शुल्क ₹15,000 ₹7,000 ₹8,000
प्लेसमेंट मार्गदर्शन शुल्क ₹1,000 ₹300 ₹700
रिफंडेबल कॉलेज सिक्योरिटी ₹2,000 ₹1,000 ₹1,000
गौरतलब है कि फीस बढ़ोतरी के निर्णय का विभिन्न छात्र संगठनों, विशेषकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने विरोध किया था। विरोध के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की समीक्षा करते हुए संशोधित फैसला जारी किया।
विश्वविद्यालय के इस निर्णय का छात्रों और अभिभावकों ने स्वागत किया है। माना जा रहा है कि इससे फीस वृद्धि को लेकर चल रहा विवाद भी काफी हद तक समाप्त हो जाएगा।






