कौलांवाला भूड़ की पंचायत प्रधान रीतू चौधरी ने सरकार से आर्थिक सहायता मांगी है
कौलांवाला भूड़ जिला सिरमौर की सब्सिडी से बड़ी पंचायत मानी जाती है जिस की प्रधान रीतू चौधरी है। उन्होंने बताया कि इस बार बरसात ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड दिए हैं और बरसात अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि इस बरसात नेाम पंचायत में बहुत नुक़सान हुआ है मगर सरकार कुछ भी आर्थिक सहायता करने में आगे नहीं आ रही है जिस कारण लोग बहुत परेशानी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंचायतों में नदी नालों में इतना ज्यादा उफ़ान आया कि 50 से ज्यादा पशु बह गए जिनमें बकरियों की संख्या अधिक थी। उन्होंने बताया कि पंचायत में खेती-बाड़ी अधिक होती है और इस बरसात में खड़ी फसलों को ज्यादा नुक़सान हुआ है जिससे किसानों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।












