कुलसूई स्कूल में नहीं एक भी टीचर, बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित, एसएमसी की विशेष बैठक में उठी स्था शिक्षक की मांग
राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुलसूई में शिक्षकों की कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। इसी विषय को लेकर आज विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंधन समिति की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्षा चंद्रेश कुमारी ने की। बैठक में बताया कि लगभग 20 दिन पहले विद्यालय की एक अध्यापिका का तबादला हो गया व हाल ही में एक अन्य अध्यापिका ने भी पदत्याग कर दिया है। वर्तमान में विद्यालय में एक भी नियमित अध्यापक नहीं है और विद्यालय प्रतिनियुक्ति के आधार पर संचालित हो रहा है, जिससे बच्चों की शिक्षा में बाधा उत्पन्न हो रही है। बैठक में एसएमसी सदस्यों में लकी ठाकुर (राज्य महासचिव, एनएसयूआई), चंदर (एसएमसी सदस्य), सुबाष, उत्तम, बब्बलू, केवल, कुमार, रजनी, निशा और मनीषा ने मिलकर यह मांग उठाई कि विद्यालय को स्थायी शिक्षक प्रदान किया जाए। लकी ठाकुर ने स्पष्ट कहा कि बच्चों के भविष्य से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई केवल प्रतिनियुक्ति से संभव नहीं है व स्कूल में स्थायी अध्यापक की नियुक्ति अति आवश्यक है। इसके साथ ही स्कूल के पास से बहते हुए पानी के कारण उत्पन्न असुविधा। समिति ने मांग की कि या तो पानी की निकासी को बंद किया जाए या फिर इसके लिए कोई स्थायी समाधान खोजा जाए।












