पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कंगना को विक्रमादित्य का जवाब, बोले- केंद्र की बढ़ोतरी पर भी बोलें सांसद
हिमाचल प्रदेश में तेल के दाम बढ़ाए जाने को लेकर सांसद कंगना रनौत की टिप्पणी पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है। शिमला में नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सांसद को केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल के दामों में की गई बढ़ोतरी पर भी बात करनी चाहिए।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना रनौत को यह बताना चाहिए कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम कितनी बार बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर भी सांसद को अपनी बात रखनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने इथेनॉल और ब्लेंडिंग जैसे विषयों पर भी चर्चा करने की बात कही।
जरूरतमंदों के लिए 60 पैसे बढ़ाए
मंत्री ने प्रदेश सरकार की ओर से तेल के दाम में की गई बढ़ोतरी का बचाव करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने जरूरतमंद वर्ग, अनाथ बच्चों और विधवाओं के लिए केवल 60 पैसे की बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर सवाल उठाने से पहले केंद्र की नीतियों और पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी चर्चा होनी चाहिए।
1500 करोड़ की घोषणा पर भी सवाल
विक्रमादित्य सिंह ने सांसद कंगना रनौत से प्रधानमंत्री की ओर से हिमाचल प्रदेश के लिए की गई 1500 करोड़ रुपये देने की घोषणा को लेकर भी सवाल किया। उन्होंने कहा कि सांसद को बताना चाहिए कि इस घोषणा का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और आर्थिक स्थिति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते समय केंद्र और राज्य दोनों सरकारों के फैसलों को सामने रखा जाना चाहिए। इस खबर को बढ़िया से लिखो






