प्रदेश भाजपा में जोश भरकर दिल्ली लौटे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृव में जोश भरते हुए पंचायतीराज और निकाय चुनाव को लेकर कमर कसने को कहा। साथ ही मोदी सरकार के 11 साल 'संकल्प से सिद्धि तक' कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाने के भी निर्देश दिए। नड्डा ने विमल नेगी मामले सहित प्रदेश के राजनीतिक हालात की फीडबैक भी ली। हालांकि उनकी व्यस्तता के चलते कोर ग्रुप की बैठक ज्यादा देर नहीं चली। बैठक के बारे में बताते हुए रणधीर शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा आने वाले पंचायतीराज चुनाव को लेकर कमर कसने को कहा गया और आने वाले समय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष इसको लेकर टोलियों का गठन भी करेंगे। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन महामंत्री सिद्धार्थ, सांसद हर्ष महाजन, सदस्य विपिन परमार, डॉ सुरेश कश्यप, सतपाल सत्ती, रणधीर शर्मा व अन्य उपस्थित रहे












