कारगिल विजय दिवस पर बलिदानी दीप चंद को दी श्रद्धांजलि, सेना ने परिजनों को किया सम्मानित
कारगिल विजय दिवस पर बलिदानी दीप चंद को भारतीय सेना ने याद किया है। जाहू में आयोजित समारोह में परिवारजनों को सम्मानित भी किया। भारतीय सेना के जेसीओ घनश्याम दास और दो अन्य जवानों ने दीप चंद के परिवारजनों से मुलाकात की और कारगिल विजय की शौर्य गाथा से भी अवगत करवाया। इस अवसर पर भारतीय सेना की ओर से बलिदानी की पत्नी कांता देवी को शहीद दीप चंद की पेंटिग, स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। जेसीओ घनश्याम चंद ने कहा कि भारतीय सेना दीप चंद के बलिदान को कभी नहीं भुला सकती। यह हमारे देश के सच्चे वीर हैं। इस अवसर पर कांता देवी ने पति के बलिदान को याद करने व परिवारजनों को सम्मानित करने का भारतीय सेना का आभार प्रकट किया।












