गोवंश के अवशेष मिलने पर प्रदर्शन, बाजार बंद कर चक्का जाम
हिमाचल प्रदेश के चंबा में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को घघरोता पंचायत के एक गांव में अवशेष मिलने के विरोध में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल के आह्वान पर शहर के बाजार भी बंद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चंबा के मुख्य चौक पर चक्का जाम कर उपायुक्त को मौके पर बुलाने की मांग उठाई। सूचना मिलने पर एसडीएम चिराग शर्मा और डीएसपी बलदेव दत्त मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। प्रदर्शन के चलते यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी मामले में दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।






