14 घंटे के हाई-टेक रेस्क्यू ऑपरेशन से बची गौ माता की जान
करीब एक हफ्ते से खराटुवा कुंड के पास एक गाय खड़ी ढांग में फंसी हुई थी। ऊंची चट्टानें और नीचे बहती नदी ने बचाव को बेहद कठिन बना दिया। जैसे ही माँ रेणुका जी सेवा समिति को मंगलवार दोपहर सूचना मिली, टीम मौके पर पहुँची। उन्होंने कई कोशिशें कीं, लेकिन ऊपर से गिरते पत्थरों और गहराई की वजह से प्रयास सफल नहीं हो सका। टीम ने तकनीक का सहारा लिया और ड्रोन के जरिए एक पतली रस्सी फंसी हुई गाय तक पहुँचाई। लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण अभियान रोकना पड़ा और ड्रोन भी एक पेड़ में अटक गया बुधवार सुबह सेवा समिति और गौ सेवा सदन ददाहू की टीम फिर मौके पर पहुँची। संसाधनों की कमी देखते हुए प्रशासन को सूचना दी गई। तुरंत ही गृह रक्षा कंपनी 4/4 श्री रेणुका जी के कमांडर सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ पहुँचे और अभियान में शामिल हो गए। होमगार्ड और समिति के सदस्य कई घंटों तक जीवन जोखिम में डालकर प्रयास करते रहे। मोटी रस्सियाँ पहुँचाने के बाद गाय को धीरे-धीरे सुरक्षित दूसरी ओर लाया गया। नदी के बीचों-बीच फंसी गाय को बाहर निकालने में सबने सांसें थाम लीं, लेकिन अंततः दोपहर 3 बजे उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जैसे ही गौ माता बाहर निकलीं, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग गौ माता की जयकारे लगाने लगे। तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर ने मौके पर पहुँचकर पूरी टीम की बहादुरी और समर्पण की जमकर सराहना












