पीड्ब्ल्यूडी की दो सड़कों का हुआ सफल ट्रायल
सोमवार को पीडब्ल्यूडी के निरमंड मंडल के तहत दलाश सबडिवीजन की कठार-खादवी वाया शौहण और निथर सबडिवीजन के तहत कोयल बशला सड़क का बस ट्रायल सफल रहा। इन सड़कों को मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जनता को लोकार्पित करेंगे। ट्रायल के सफल होने के बाद बसों के गंतव्य स्थान पर पहुंचने के बाद क्षेत्र की जनता की खुशी का ठिका ना न रहा। जनता ने एचआरटीसी सहित सभी मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। दलाश सब डिवीजन के अंतर्गत कठार-खादवी वाया शौहण सड़क की लंबाई 8.475 किलोमीटर है। यह सड़क नाबार्ड के तहत 4 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार हुई है। ट्रायल के दौरान कार्यकारी एसडीएम एवं तहसीलदार आनी रत्नेश्वर शर्मा, पीडब्ल्यूडी के आनी सबडिवीजन के एसडीओ मनीष कुमार, जेई लाल चंद, एचआरटीसी के राजेश ठाकुर इंस्पेक्टर, संदीप कुमार अड्डा इंचार्ज, चालक भीम चंद, परिचालक संजय कुमार सहित संबंधित पंचायतों के प्रतिनिधि, स्थानीय जनता मौजूद रही। वहीं, निथर सबडिवीजन के तहत 15.8 किलोमीटर लंबी कोयल बशला सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-1 के तहत करीब 9 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है। इस सड़क के बन जाने से गड़ेज, दोराह, शिल्ली आदि तीन पंचायतों के कोयल, तिमरीधार-1 और 2, गवाह, धमोटा, जामु जाखड़, बागीधार, बेगश और बशला आदि गांवों की जनता लाभान्वित हो सकेगी। कोयल बशला सड़क के सफल ट्रायल के दौरान पीडब्ल्यूडी के निथर सबडिवीजन के सहायक अभियंता कमलानंद धेरटा, जेई हिमांशु कटोच, राजस्व विभाग के फील्ड कानूनगो ओम प्रकाश, एचआरटीसी के इंस्पेक्टर सहित ग्रामीण मौजूद रहे।












