नगर निगम ने ठाना है, हमीरपुर शहर को सबसे सुंदर और स्वच्छ बनाना है’ अन्य संस्थाओं के सहयोग से चलाया सफाई अभियान, हथली खड्ड से हटाया कचरा
इस दौरान उन्होंने हथली खड्ड और इसके आस-पास के क्षेत्र में फैले प्लास्टिक व अन्य कचरे को हटाया।
नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि नगर निगम और शहर की विभिन्न संस्थाओं ने हमीरपुर शहर को सबसे सुंदर और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि निगम इन संस्थाओं के सहयोग से हर हफ्ते में एक दिन लगभग दो घंटे तक सफाई अभियान चलाएगी। इस दौरान शहर और इसके आस-पास के क्षेत्रों के जलस्रोतों की सफाई भी की जाएगी।
उन्होंने सभी शहरवासियों से भी आग्रह किया कि वे हमीरपुर को सुंदर और स्वच्छ बनाने में नगर निगम का सहयोग करें तथा अपने घरों से गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके ही सफाई कर्मचारियों को दें, ताकि कचरे का सही निष्पादन सुनिश्चित हो सके।






