अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सुंदरनगर की निहरी महाविद्यालय इकाई प्रदेश सरकार द्वारा  बीकॉम कोर्स को बंद करने की कठोर निंदा की है। जानकारी देते हुए महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष निहरी आकृति ने कहा कि महाविद्यालय में कोर्स चल रहे थे जिसमें एक बीकॉम एवं बी ए कोर्स है एवं अब प्रदेश सरकार ने महाविद्यालय से बीकॉम विषय को हटाने का निर्णय  लिया है निहरी महाविद्यालय में अधिकतर छात्राएं पढ़ती है। निहरी महाविद्यालय स्थानीय महाविद्यालय है जो कि स्थानीय लोगों को शिक्षा देने हेतु बनाया गया था लेकिन निहरी महाविद्यालय से बीकॉम विषय को हटा कर सरकार स्थानीय लोगों के साथ अन्याय कर रही है ।  निहरी महाविद्यालय से यदि बीकॉम कोर्स को हटाया जाता है तो स्थानीय छात्राओं को शिक्षा के लिए अन्य महाविद्यालय एवं प्राइवेट महाविद्यालय की ओर जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इन छात्राओं के परिवार उन बच्चों को अन्य महाविद्यालय एवं प्राइवेट महाविद्यालय में पढ़ने नहीं भेज सकते है । सरकार द्वारा महाविद्यालय को बंद करने के लिए फैकल्टी एवं फैसिलिटी का हवाला दिया जा रहा है। लेकिन ये दोनों ही कार्य सरकार के है जिन्हें वो करवाने में असमर्थ साबित होती दिख रही है जिस कारण वे बीकॉम कोर्स को ही हटाने का फैसला ले रही है। यदि सरकार जल्द से जल्द अपना फैसला वापिस नहीं लेती है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र से उग्र आंदोलन करेगी जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा ।