मनर्वा स्टडी सर्किल के नीट और जेईई अचीवर्स को किया पुरस्कृत
नीट व जेईई मेन्स 2025 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मिनर्वा स्टडी सर्किल घुमारवीं के होनहार छात्रों के सम्मान में सोमवार को घुमारवीं जश्न में डूब गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकाली गई भव्य रैली में टॉपर स्टूडेंट्स को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। नीट व जेईई अचीवर्स को पुरस्कृत करने के लिए शाबाशियां समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान की ओर से घुमारवीं बाजार में भव्य रैली निकाली गई, जिसमें टॉपर विद्यार्थियों ने भाग लिया। रैली की शुरुआत संस्थान परिसर से हुई। बाजार से होते हुए यह रैली समारोह स्थल तक पहुंची। मिनर्वा संस्थान की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संस्थान के संस्थापक प्रवेश चंदेल व राकेश चंदेल ने बताया कि मिनर्वा संस्थान के लगभग 60 स्टूडेंट्स का दाखिला एमबीबीएस में होगा, जबकि जेईई 30 परीक्षा में सफलता प्राप्त की। नीट परीक्षा में संस्थान का मेधावी छात्र आरव ठाकुर स्टेट टॉपर रहा। मिनर्वा संस्थान के संस्थापक व संयोजक, प्रवेश चंदेल व राकेश चंदेल इन सभी विद्यार्थियों व इनके अभिभावकों को बधाई प्रेषित कर सभी अभ्यर्थियों को उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं, नीट व जेईई एडवांस तथा जेईई मेन्स परीक्षा के सफल विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि मिनर्वा बेहतर इंस्टीट्यूट है। उन्होंने यहां से पढ़ाई और कोचिंग ली, जहां पर उन्हें अनुभवी शिक्षकों और एक प्रतिस्पर्धी माहौल का पूरा लाभ मिला। संस्थान में डॉट क्लीयरिंग सेशन्स और नियमित टेस्ट्स ने उनकी तैयारी को धार दी तथा उन्हें आत्म विश्वासी बनाया।












