रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स द्वारा रक्तदान 34 यूनिट ब्लड संग्रहित
इस रक्तदान शिविर में भारतीय सेना के जवानों, रोटरी क्लब के सदस्यों, रोटरी कम्युनिटी कॉर्प्स, इनरव्हील क्लब नाहन क्लासिक, डाइट छात्रों और रुद्राक्ष क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाजसेवी राम सिंह ने भी रक्तदान कर उदाहरण प्रस्तुत किया।रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स के प्रधान अमित अत्री ने बताया कि यह शिविर हर वर्ष पी.एल. सबलोक की जयंती पर आयोजित किया जाता है और यह इस श्रृंखला का 14वां शिविर था। इस बार कुल 34 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। डॉ. निशि जसवाल ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में रक्तदान के महत्व को समझाने और जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करते हैं।












