वन विभाग में सहायक फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती का विरोध,फॉरेस्ट असोसिएशन नाहन ने CM को भेजा ज्ञापन
नाहन। प्रदेश सरकार ने वन विभाग में अब सहायक फॉरेस्ट गार्ड रखने का निर्णय लिया है जिसका विरोध भी शुरू हो गया है।वन सर्कल नाहन की फॉरेस्ट असोसिएशन ने इसका विरोध किया है और इस बारे एक मांग पत्र मुख्यमंत्री को डीसी सिरमौर के माध्यम से प्रेषित किया गया है।
असोसिएशन का कहना है कि पहले वन मित्र रखे गए हैं उनसे विभाग को लाभ हो रहा है लेकिन अब आउट सोर्स पर सहायक फॉरेस्ट गार्ड रखना तर्कसंगत नहीं है। पहले से ही विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के लगभग 600 पद रिक्त पड़े हैं । पहले उन्हें भरा जाना चाहिए।
संघ के नायब सिंह ने बताया कि आउट सोर्स पर सहायक फॉरेस्ट गार्ड भर्ती करना तर्कसंगत नहीं है और विभाग को पहले सभी रिक्त पदों को भरने की जरूरत है। आउट सोर्स के सहारे जंगलर को छोड़ना गलत है। इसी के विरोध में उन्होंने एक ज्ञापन अरण्य पाल के माध्यम से विभाग को भेजा है और यह मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जा रहा है












