सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति बनने से राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत: विनय गुप्ता
हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता ने सीपी राधाकृष्णन को भारत का 15वां उपराष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इस जीत को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत बताया।एक बयान जारी करते हुए, विनय गुप्ता ने कहा कि संघ विचारधारा से जुड़े व्यक्ति का उपराष्ट्रपति बनना पूरे संघ परिवार और दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक दल, भारतीय जनता पार्टी के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि सीपी राधाकृष्णन एक महान समाज सेवक हैं और उनके नेतृत्व में लोकतंत्र और मजबूत होगा। गुप्ता ने कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में संसद में कई नई और ऐतिहासिक बातें लिखी जाएंगी। विनय गुप्ता ने जोर देकर कहा कि ऐसे राष्ट्रवादी नेताओं के हाथ में देश की कमान होने से न केवल राष्ट्र को मजबूती मिलती है, बल्कि युवा पीढ़ी में भी राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना बढ़ती है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव परिणाम












