स्वास्थ्य विभाग ने 33 मेडिकल ऑफिसरों की तैनाती के आदेश किए जारी, पांच दिन में करना होगा ज्वाइन
हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 33 मेडिकल ऑफिसरों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। 13 अक्टूबर को जारी आदेश के तहत पीजी और सीनियर रेजिडेंसी पूरी करने वाले, साथ ही पीजी छोड़ने वाले डॉक्टरों को प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में तैनाती दी गई है। इनमें मेडिकल कॉलेज, क्षेत्रीय अस्पताल, सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। टांडा, शिमला, हमीरपुर, धर्मशाला, चंबा, कुल्लू, मंडी, ऊना और किन्नौर सहित विभिन्न क्षेत्रों में डॉक्टरों की पोस्टिंग की गई है। विभाग ने सभी संबंधित डॉक्टरों को पांच दिन के भीतर निर्धारित संस्थान में कार्यभार संभालने और ज्वाइनिंग रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।






