मेडिकल बिलों व पेंशन एरियर की लंबित राशि का जल्द करें भुगतान: टीडी ठाकुर
हिमाचल पेंशनर्स महासंघ नग्गर खंड की विशेष बैठक रविवार को आयोजित हुई। बैठक में जहां पेंशनर्स से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं, बैठक में सभी सदस्यों के द्वारा प्रदेश पेंशनर महासंघ के नवनिर्वाचित महासचिव टीडी ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान पूर्ण देव शर्मा तथा अन्य सदस्यों को कुल्लवी टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने प्रदेश सरकार से पेंशनर्स की डीए एरियर की सभी किस्तों, मेडिकल बिलों तथा पेंशन एरियर की लंबित राशि का जल्द भुगतान करने की मांग की। इस अवसर नग्गर खंड के उपप्रधान ओम प्रकाश शर्मा, शिकायत निवारण समिति के चेयरमैन जय गोपाल शर्मा, वरिष्ठ सलाहकार नारायण सिंह ठाकुर, खंड सचिव अजीत स्नेही, प्रेस सचिव हीरालाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष निर्मल चंद, हरबंस शर्मा, तेज सिंह, धनीराम, अनूप ठाकुर, टशी पाल्मो, त्रिप्ता गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।












