फोजल में पुलिस ने 724 ग्राम चरस के साथ युवक किया काब
जिला कुल्लू के विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) ने फागड़ी नाला सड़क लिंक रोड, फोजल के पास गश्त के दौरान एक बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान एक संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 724 ग्राम चरस/कैनाविस बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान वेद राम (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गांव सुआ, वार्ड नं. 3, डाकघर मौहल, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू का निवासी है। पुलिस थाना पतलीकूहल में आरोपी वेद राम के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस बरामद चरस की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य व्यक्तियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार जारी रहेगी। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।












