विजय बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, द्रविड़ राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव
चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव के बीच सी. जोसेफ विजय ने रविवार, 10 मई 2026 को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। उनकी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) ने राज्य की दो दिग्गज द्रविड़ पार्टियों — डीएमके (DMK) और All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam (AIADMK) — के लगभग छह दशक पुराने बारी-बारी से सत्ता में आने के सिलसिले को तोड़ दिया है।
चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सुबह 10 बजे आयोजित भव्य समारोह में विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ नौ अन्य मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की, जिनमें टीवीके के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। विजय अब एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे, जिसमें कांग्रेस सहयोगी दल के रूप में शामिल है।
हालांकि सरकार गठन से पहले राज्य में राजनीतिक अनिश्चितता का माहौल बना हुआ था। राज्यपाल ने विजय को 13 मई तक विधानसभा में बहुमत साबित करने के निर्देश दिए थे। लेकिन शनिवार शाम को स्थिति स्पष्ट हो गई, जब Viduthalai Chiruthaigal Katchi (VCK) और Indian Union Muslim League (IUML) ने समर्थन का ऐलान किया। इसके बाद टीवीके गठबंधन का आंकड़ा 120 विधायकों तक पहुंच गया और सरकार गठन का रास्ता साफ हो गया।
विजय के सीएम बनने पर बोली बीजेपी, 'उन्हें हर रोज एक हिट फिल्म देनी होगी'
वहीं, विजय के मुख्यमंत्री बनने पर बीजेपी ने भी प्रतिक्रिया दी। भाजपा प्रवक्ता प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “मैं तमिलनाडु की जनता और विजय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देता हूं। उनके सामने बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। फिल्मों की दुनिया से अलग राजनीति में उन्हें हर रोज़ एक ‘हिट’ देनी होगी।”
फिल्मी दुनिया से राजनीति तक का विजय का सफर अब तमिलनाडु की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।






