विधायक ने किया चिल्ड्रन पार्क का उद्घाटन
-डॉ. जनक राज बोले- बच्चों का होगा शारीरिक व मानसिक विकास
डॉ. जनक राज बोले- बच्चों का होगा शारीरिक व मानसिक विकास भरमौर के विधायक डॉक्टर जनक राज ने सोमवार को होली के देयोल में चिल्ड्रन पार्क का विधिवत रूप से उद्घाटन कर दिया। इस मौके पर उनके साथ होली भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक राजपूत प्रधान ग्राम पंचायत देओल अनिल दत्त विशेष रूप से मौजूद रहे। इस चिल्ड्रन पार्क का निर्माण ग्राम पंचायत की ओर किया गया है। इस मौके पर विधायक ने पंचायत की पीठ थपथपाते हुए कहा है कि उनकी इस पहल से बच्चों को यहां पर खेलने व घूमने फिरने के लिए एक अच्छा जगह बन गई है। यहां पर चिल्ड्रन पार्क के निर्माण के चलते बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होगा। वही इस मौके पर विधायक होली के तियारी गांव में तीन दिनों तक चलने वाले तियारी छिंज मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने खिलाडिय़ों को सम्मानित भी किया और उन्हें इनाम भी बांटे। इस मौके पर उन्होंने मेला कमेटी की भी मेले के सफलआयोजन को लेकर खूब तारीफ की। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने उनके यहां पर जमकर स्वागत भी किया। इस मौके पर विभिन्न विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाडिय़ों को विधायक ने इनाम देकर सम्मानित भी किया।
भरमौर में 4.54 करोड़ से होंगे स्कूलों के निर्माण कार्य
पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने एक महत्वपूर्ण जानकारी को साझा किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाते हुए कार्यालय अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी-सह-परियोजना अधिकारी (आईटीडीपी), भरमौर ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। भारत सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा प्रायोजित 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' के अंतर्गत, कुल 4.54 करोड़ रुपए की लागत से स्कूल निर्माण कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। यह राशि खंड विकास अधिकारी भरमौर के माध्यम से पूर्ण तकनीकी औपचारिकताओं को पूरा करने के उपरांत न्निलिखित शर्तों के साथ व्यय की जाएगी।












