सिरमौर पुलिस ने रस्सा कस्सी प्रतियोगिता से दिया नशा मुक्ति का संदे
19 अगस्त 2025 को आयोजित इस कार्यक्रम में रस्सा कस्सी प्रतियोगिता रखी गई। इसमें पुलिस की दो महिला और तीन पुरुष टीमों ने भाग लिया, जिनमें जिला सिरमौर की QRT टीम ने पहला स्थान हासिल किया। खेल के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश देकर युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। सिरमौर पुलिस ने इस आयोजन के माध्यम से नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी और लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। पुलिस विभाग द्वारा अगस्त माह में सभी थानों के स्तर पर विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों तक यह संदेश पहुँच सके। ्पुलिस ने 2025 में NDPS एक्ट के तहत अब तक 113 मामले दर्ज किए हैं। इसमें 24 किलो से अधिक चरस, 2 किलो से ज्यादा अफीम, 76 किलो गांजा, 782 ग्राम हेरोइन सहित हजारों नशीले कैप्सूल, गोलियां और सिरप पकड़े गए हैं। इस दौरान 178 आरोपियों (167 पुरुष और 11 महिलाएं) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बार-बार नशा कारोबार में संलिप्त पाए गए आरोपियों पर PIT NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है। चार मामलों में ₹2.72 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति सीज की गई और चार आरोपियों को तीन महीने के लिए आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला सिरमौर पुलिस समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी नशा तस्करों के खिलाफ इसी तरह सख्ती से अभियान जारी रहेगा।












