22 शहरी निकायों के चुनाव पर संकट, राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति का इंतजार
हिमाचल प्रदेश में 22 शहरी निकायों के चुनाव पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद दो महीने से अधिक समय से खाली होने के कारण दिसंबर में प्रस्तावित चुनावों की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची पांच अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए थे, लेकिन अब तक नई नियुक्ति नहीं हुई है। प्रदेश की 16 नगर पंचायतों, तीन नगर निगमों और तीन नगर परिषदों में कुल 194 पार्षद पदों के लिए चुनाव प्रस्तावित हैं। इससे पहले मई में भी आरक्षण रोस्टर जारी न होने के कारण चुनाव नहीं हो पाए थे। फिलहाल शहरी निकायों का कामकाज प्रशासकों के माध्यम से चल रहा है। अब निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति और चुनाव की तारीखों पर सबकी नजरें टिकी हैं।






