'नई शिक्षा नीति' पर आधारित गीत का विमोचन पायलट प्रोजेक्ट के तहत एंडलाइन असेसमेंट पर जिला टास्क फोर्स की बैठक
जिला में पायलट प्रोजेक्ट के एंडलाइन एसेसमेंट को लेकर जिला टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बलवीर सिंह ने की व उपनिदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह भी उपस्थित हैं। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष कार्य अधिकारी उमाकांत आनंद द्वारा एंडलाइन असेसमेंट की रूपरेखा और इससे जुड़ी आवश्यक गाइडलाइंस साझा करते हुए हुई। बैठक के दौरान एंडलाइन असेसमेंट की प्रक्रिया को कारगर बनाने और बच्चों की समझ का सटीक आंकलन ब्लू प्रिंट तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। इसी बीच कार्यक्रम में डॉ. मंजुला शर्मा राज्य निपुण व केजीबीवी समन्वयक और डॉ. कविता बिजलवान जिला मीडिया समन्वयक भी शामिल हुईं, जिन्होंने शिक्षकों और अधिकारियों के साथ विचार साझा किए और जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उपयोगी सुझाव दिए। इसी मौके पर नई शिक्षा नीति पर आधारित विशेष वीडियो गीत 'नई शिक्षा नीति' का विमोचन किया गया, जिसे युद्धवीर टंडन द्वारा लिखा और किरण कुमार वशिष्ठ द्वारा अभिकल्पित किया गया। गीत ने नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों को सरल और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को प्रभावित किया। बैठक में जिला प्रशिक्षण संस्थान से अतुल महाजन, इमरान खान, ओंकार वर्मा, अंजलि नेगी, प्रथम संस्था से मुकेश, संदीप, उमेश कुमारी तथा जिला टास्क फोर्स के सदस्य दीप्ति ठाकुर, शाम कुमार, पवन कुमार, राकेश ठाकुर, इंदिरा भूषण, बालम सिंह, जीवन बाला, शिखा ढल, तस्लीम शेख और उपनिदेशक कार्यालय से अभिषेक उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एंडलाइन असेसमेंट पायलट प्रोजेक्ट को सफल बनाने और नई शिक्षा नीति के संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित करने का संकल्प लिया।












