भीषण गर्मी में उपमंडल नादौन के सूने पड़े बाजार
पिछले 5 दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के चलते लोगों ने अपने घरों से निकलना बंद कर दिया है। दिन में 10 बजे से ही हीट बेब चलनी शुरू हो रही हैं। इसके चलते दिन में बाजार पूर्ण रूप से सुनसान दिखाई दे रहे हैं। कस्बों में अधिकतर दुकानदार अपनी दुकानों को दोपहर को बंद करके शाम को 5 बजे के बाद खोल रहे हैं। उपमंडल में राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए लोगों द्वारा जगह जगह ठंडे पानी की छबीलें लगाई जा रही हैं। आज भी उपमंडल नादौन के बदेडा, कांगू, रैल, भूप्पल, नादौन में लोगों द्वारा ठंडे पानी की छबीलें लगाई गईं। भीषण गर्मी से किसान परेशान : भीषण गर्मी पडऩे से किसान भी काफी परेशान हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने अपनी मक्की की फसल की बीजाई भी कर दी हैं, लेकिन बारिश न होने के कारण उनके लिए परेशानी का आलम बना हुआ है। चिकित्सकों ने दी लोगों को अधिक से अधिक पेय पदार्थ पीने की. सलाह : वर्तमान समय में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते डॉक्टरों ने लोगों को अधिक से अधिक ठंडे पेय पदार्थ पीने की सलाह दी है। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश भाटिया ने बताया कि लोगों को इस गर्मी से राहत पाने के लिए अधिक से अधिक ठंडे पेय पदार्थ जैसे ब्राह्मी, नींबू पानी, ओआरएस घोल आदि का सेबन करना चाहिए। अधिक मसाले बाली चीजों के सेवन करने से बचें। हीट बेब से बचने के लिए बिना कारण लोग घर से बाहर न निकलें। यदि किसी में हीट बेब लगने के लक्षण पाए जाएं तो वे अतिशीघ्र उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में संपर्क करें।












