सुक्खू स्वास्थ्य व गांव वाले सीएम के नाम से जाने जाएंगे: कै. रणजीत
नागरिक अस्पताल टौणी देवी में स्थापित होने वाले खंड सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाई का शिलान्यास सुजानपुर के विधायक कै. रणजीत सिंह ने किया। विधायक का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर खंड स्वास्थ्य अधिकारी व उनके स्टाफ व स्थानीय जनता ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने में कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू स्वास्थ्य शिक्षा व गांव को समृद्ध करने में लगे हुए हैं। आने वाले समय में सीएम सुक्खू को स्वास्थ्य व गांव के मुख्यमंत्री का नाम दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि नागरिक अस्पताल टौणी देवी में जल्द एक स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की जाएगी। विधायक ने कहा कि हम सुजानपुर के विकास हेतु वचनबद्ध हैं, उसे सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास व अन्य सभी सुविधाओं को उपलब्ध करवाना मेरी जिम्मेदारी है। इसी कड़ी को जोड़ते हुए आज यह शिलान्यास किया गया है जिससे टौणी देवी वासियों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में नागरिक अस्पताल के अस्पताल के खंड स्वास्थ्य अधिकारी, स्टाफ कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय जनता उपस्थित रही।












