हैमर बॉल नेशनल चैंपियनशिप डुमखर क्रिकेट मैदान में 12 जून से
हैमर बॉल हिमाचल चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा बैठक कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश सहोता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि द्वितीय सीनियर हैमर बॉल नेशनल चैंपियनशिप 12 जून से 15 जून तक डुमखर क्रिकेट मैदान में आयोजित की जा रही है। बैठक में आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई और विभिन्न कार्यों के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में विशाल भारती शर्मा, यशवीर सिंह राणा, प्रवेश, प्रवीण कुमार, विनोद शर्मा , स्पर्श शर्मा, सुमित सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन के सुचारू संचालन के लिए बंगाणा के होटलों की व्यवस्था कर ली गई है, ताकि अन्य राज्यों से आने वाले खिलाडिय़ों और आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस संबंध में प्रभावी रणनीति तैयार की गई है। हैमर बॉल एसोसिएशन हिमाचल के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि आयोजन को सफल बनाया जा सके। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाडिय़ों की सुविधा, सुरक्षा और आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। आयोजन समिति ने सभी खेल प्रेमियों से आग्रह किया है कि वे प्रतियोगिता में भाग लें और खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करें, ताकि अन्य राज्यों से आए खिलाडिय़ों एवं अन्य गणमान्य लोगों के अच्छा व्यवहार करें ताकि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा की प्रशंसा हर राज्य ना हो। यह एक बहुत ही अच्छा संदेश पूरे भारत में जाएगा।












