मिनर्वा स्टडी सर्किल घुमारवीं के 4 छात्रों ने जेईई एडवांस्ड में किया कमाल
मिनर्वा स्टडी सर्किल घुमारवीं के चार होनहार छात्रों ने जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। प्रज्ञा सिंह ने ऑल इंडिया रैंक 315 प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही तन्मय कौशल, अर्चित शर्मा और अंशुल धीमान ने भी जेईई एडवांस्ड में सफलता हासिल कर आईआईटी, आईआईएससी, आईआईएसटी और आईआईएसईआर में चयन पक्का कर लिया है। बच्चों ने अपनी सफलता के लिए अपने गुरुजनों, परिवार का आभार व्यक्त किया है। संस्थान के संस्थापक प्रवेश चंदेल और सह संस्थापक राकेश चंदेल ने छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी है। संस्थान के मुख्य प्रबंध निदेशक ने कहा कि मिनर्वा ने पहले ही जेईई मेन और नीट में अपनी योग्यता साबित की है और अब जेईई एडवांस्ड में भी संस्थान की सफलता की गाथा जुड़ गई है। उन्होंने बताया कि मिनर्वा इंस्टीट्यूट घुमारवीं और धर्मशाला शाखाओं में जेईई मेन, एडवांस्ड और नीट की तैयारियों के लिए नामांकन जारी हैं। इच्छुक छात्र जल्द आवेदन करें। बच्चों ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया और मोबाइल से दूरी बनाए रखी और हर दिन 8 से 10 घंटे समर्पित रूप से पढ़ाई की। राकेश चंदेल ने सफल छात्रों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल संस्थान के लिए गर्व की बात है, बल्कि विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगी।












