माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले नवदीप सूद का चंडीगढ़ में सम्मान
सूद सभा चंडीगढ़ ने रविार को एक कार्यक्रम में नवदीप सूद को माउंट एवरेस्ट फतह करके भारत का झंडा लहराने की साहसिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। सूद ने यह उपलब्धि इसी वर्ष 19 मई को हासिल की। यहां सेक्टर 44 तीर्थ सूद भवन में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में सूद सभा चंडीगढ़ के अध्यक्ष अमित सूद तथा अन्य पदाधिकारी ने गले में फूलों का हार डालकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सूद सभा चंडीगढ़ के पैटर्न उमेश सूद, सुधीर सूद, खुशविंद्र सूद व अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर नवदीप सूद का साथ उनकी पत्नी सरिता सूद, उमेश सूद, वाइस प्रेसिडेंट भाजपा पंचकूला, पूर्व अध्यक्ष जिला परिषद पंचकूला तथा काउंसलर सोनिया सूद उपस्थित थे। इस मौके पर अश्वनी सूद ने कहा कि नवदीप सूद की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके लिए बल्कि पूरी सूद बिरादरी तथा पूरे भारत के लिए एक गर्व की बात है। उन्होंने यह भी फैसला किया कि इस साल होने वाले वार्षिक सूद मिलन दिवस के कार्यक्रम में नवदीप सूद सम्मानित किया जाएगा।












