कठुआ गोलीकांड में हिमाचल का लाल शहीद, नालागढ़ के CISF सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह की गोली लगने से मौ*त; आज राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार
सोलन के नालागढ़ क्षेत्र के लूणा गांव के रहने वाले सीआईएसएफ सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह की जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुई गोलीबारी में मौत हो गई। 29 सितंबर की शाम कठुआ के बसोहली स्थित माशका गांव में एक हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट पर तैनात सीआईएसएफ जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से फायरिंग कर दी। इस घटना में लक्ष्मण सिंह समेत चार जवानों की जान चली गई। घटना के बाद लक्ष्मण सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार देर रात उनके पैतृक गांव लूणा पहुंचा। गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। लक्ष्मण सिंह अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बेटे हैं। घटना की जांच सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस की ओर से की जा रही है।






