HPRCA ने स्टेटिस्टिक्स असिस्टेंट भर्ती का अंतिम परिणाम किया घोषित, तीन अभ्यर्थी चयनित
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्टेटिस्टिक्स असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने पोस्ट कोड-25013 के तहत सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अनुसूचित जाति वर्ग के कुल तीन पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी कर ली है।
आयोग के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 626 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें सभी अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से पात्र माना गया। कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट में 320 उम्मीदवार शामिल हुए, जबकि 306 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में प्राप्त मेरिट के आधार पर 13 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई।
अंतिम चयन सूची में तीन अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों की अनुशंसा अब संबंधित विभाग को भेजी जा रही है। आयोग ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के तहत संपन्न करवाई गई है।
चयनित अभ्यर्थियों का विवरण
रोल नंबर 25013000315 — किंजल कोंडल — 68.0000 अंक
रोल नंबर 25013000135 — अमित कुमार — 61.0000 अंक
रोल नंबर 25013000328 — अक्षित कुमार — 60.5000 अंक
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि परिणाम तैयार करने में पूरी सावधानी बरती गई है, हालांकि किसी तकनीकी अथवा अनजानी त्रुटि की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। आवश्यकता पड़ने पर आयोग परिणाम में संशोधन करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। राज्य चयन आयोग के सचिव विक्रम महाजन ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की अनुशंसा संबंधित विभाग को भेजी जा रही है।






