मोदी सरकार ने जात-पात की राजनीति को किया खत्म: भारद्वाज
चंबा-कांगड़ा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी कि उपलब्धियां के बारे में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इन 11 वर्षों में राजनीति इमो को स्थापित किया है और देश 11 वर्षों में कहां से कहां पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि चाहे शिक्षा के बारे में यहां गरीब कल्याण के बारे में देश के स्वाभिमान का क्षेत्र हो या फिर राजनीति के मामले में और जातपात की राजनीति को खत्म किया। उन्होंने कहा कि जब नरेंद्र मोदी पहली बार संसदीय दाल में अपना भाषण दिया था तो उन्होंने कहा था कि ए मेरे देशवासियों मेरी सरकार गांव और गरीबों के प्रति समर्थन देने वाली सरकार होगी और इन 11 वर्षों में उन्होंने गांव के प्रति कितनी ही योजनाएं बनाई चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना हो गरीबों को पक्की छत मिले। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत लोग हमारे गांव में रहते हैं जिसमें की ज्यादातर किसान और किसानों को कभी मौसम के मार कभी प्रकृति के मार ऐसी विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है उन्होंने कहा कि किसानों के प्रति हमें पूरी हमदर्दी है।












