विधायक अजय सोलंकी ने लिया बनोग-धारक्यारी सड़क का जायजा
हाल ही में हुई भारी बारिश और भूस्खलन से सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहनों के लिए इस सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं है। विधायक ने कहा कि सड़क की मौजूदा हालत सुधारना उनकी प्राथमिकता है ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। विधायक सोलंकी ने बताया कि इस सड़क के लिए 12 करोड़ रुपये का बजट पहले ही मंजूर हो चुका है और भविष्य में इसे नेशनल हाईवे 907ए से जोड़ा जाएगा। इससे नाहन शहर में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों को सुविधाजनक मार्ग मिलेगा।
स्थानीय लोगों ने जताया आभार
इस अवसर पर नाहन पंचायत के पूर्व प्रधान बाबूराम, पूर्व वार्ड सदस्य जितेंद्र, राकेश, भजन सैनी, तेज बहादुर और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने विधायक के त्वरित हस्तक्षेप का स्वागत किया और सड़क को प्राथमिकता देने के लिए धन्यवाद किया।












