तेज बारिश में नंगल फ्लाईओवर से फिसली कार, दो महिलाएं घायल
नंगल फ्लाई ओवर से नीचे उतरते समय रविवार को तेज बारिश के चलते एक कार चालक सड़क का रास्ता नहीं देख पाया। इससे कार सड़क के नीचे झाड़ियों में उतर गई। हादसे में दो महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को नागरिक अस्पताल नंगल पहुंचाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार पंचकूला से एक परिवार अपनी कार में सवार होकर माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने जा रहा था। इस दौरान चालक तेज बारिश के कारण सड़क नहीं देख पाया और हादसा हो गया। दो महिलाओं ज्योति और डिंपल को मामूली चोटें आई हैं। इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल नंगल पहुंचाया। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है।












