स्कूल नेतृत्व और प्रबंधन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शेड्यूल तैयार
जिला स्तर पर स्कूल नेतृत्व और प्रबंधन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। इस शेड्यूल को अंतिम रूप देने के लिए ढ्ढढ्ढरू सिरमौर से प्रशिक्षित की रिसोर्स पर्सन केआरपी हाल ही में लौटे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल मदन लाल बन्याल ने की। उन्होंने प्रशिक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रभावी नेतृत्व ही विद्यालयों की प्रगति का मूल आधार है। जिला नोडल अधिकारी पुनीत कुमार ने जानकारी दी कि इस प्रशिक्षण का लक्ष्य जिले के 100 स्कूल प्रमुखों जिनमें प्रिंसिपल, हेडमास्टर और केंद्रीय मुख्य शिक्षक शामिल हैं, को नेतृत्व व प्रबंधन के क्षेत्र में दक्ष बनाना है। यह प्रशिक्षण जुलाई माह में आयोजित किया जाएगा और चरणबद्ध तरीके से विभिन्न चयनित स्कूलों में संपन्न होगा। आज ढ्ढढ्ढरू सिरमौर से प्रशिक्षित टीम की बैठक में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा और मॉड्यूल तय किए गए। प्रशिक्षण के दौरान जिन प्रमुख विषयों को शामिल किया जाएगा, उनमें नेतृत्व कौशल, टीम प्रबंधन, निर्णय लेने की प्रक्रिया, स्कूल विकास योजना, अकादमिक नेतृत्व और सामुदायिक सहभागिता जैसे मुद्दे शामिल हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्कूल प्रमुखों को ऐसा नेतृत्व प्रदान करना है, जो न केवल शिक्षकों को प्रेरित करें, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल वातावरण भी सुनिश्चित करें। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (हृश्वक्क) 2020 के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है ताकि स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रभावशाली प्रशासनिक व्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।












