पैच वर्क के लिए बरसात का इंतजार, कोहली से हमीरपुर तक सड़क का हाल खराब, क्यों नहीं हो रहा सुधार
पेचवर्क के लिए एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) आखिर किसका इंतजार कर रही है। कोहली से हमीरपुर तक सड़क मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। एक या दो जगहों पर दो सप्ताह पहले थोड़ा सा काम हुआ, लेकिन अब विराम लग चुका है। यह सड़क कई जगह से बुरी तरह जर्जर से हो चुकी है, लेकिन मुरम्मत नहीं हो रही। अब कुछ ही देनों में बरसात शुरू होने वाली है। वैसे इस बार मौसम इतना गर्म हुआ नहीं है, इसलिए यदि बरसात शुरू हो गई तो फिर पैच लगाने का कोई फायदा होने वाला नहीं। क्योंकि पहले भी ऐसा हो चुका है। बरसात में फिर सड़क उखड़ जाएगी, तभी तो लोग पूछ रहे हैं कि क्या विभाग बरसात शुरू होने का इंतजार कर रहा है। सही समय पर यदि मरम्मत नहीं होगी, तो फिर कब होगी? कारण यह है कि कोहली तक तो घुमारवीं की तरफ से पैच वर्क लग चुका है। सड़क की ठीक-ठाक मुरम्मत हो चुकी है। गसोती खड्ड पुल के पास सड़क का एक हिस्सा अभी अधूरा है। उस पर जो स्थिति बनी हुई है, वह भी भयानक है। क्योंकि अचानक यह खराब सड़क दुर्घटनाओं को बुलावा दे रही है।
किन जगहों पर है सड़क का हाल खराब
हनुमान मंदिर के पास से लेकर मट्टन सिद्ध के नीचे डुग्घा तक की सड़क की हालत भी खराब है। पेट्रोल पंप और उसके पीछे बस स्टैंड स्टॉप तक सड़क पर कई जगह गड्ढे बने हुए हैं और वाहन चालकों के लिए यह गड्ढे गाडिय़ों में खराबी पैदा कर रहे हैं।












