भाजपा ने तिरंगा यात्रा से सेना का बढ़ाया मनोबल : नड्डा
भाजपा जिला सोलन ने सोमवार को तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम का आयोजन किया, इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विशेष रूप से भाग लिया और तिरंगा यात्रा के माध्यम से सेना का मनोबल बढ़ाया। यह यात्रा सपरून के पैरागौन होटल से ओल्ड एलआईसी ऑफिस तक चली। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का हजारों कार्यकर्ताओं ने स्वागत। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, सांसद सुरेश कश्यप, डॉ. सिकंदर कुमार, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, सुरेश चंदेल, जिला अध्यक्ष रतन पाल, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, विवेक शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. राजीव बिंदल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि सोलन के मॉल रोड में जोश और जुनून का सैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में बुजुर्ग, युवा, माताएं, बहनें देशभक्ति का जज्बा लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ तिरंगा यात्रा में चले। डॉ. बिन्दल ने कहा कि हमें कष्ट के साथ कहना पड़ता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विमल नेगी की मृत्यु के मामले की जांच में सहयोग करने से पीछे हट रहे हैं।












