केंद्रीय मंत्री कमलेश करेंगे विकास योजनाओं की समीक्षा
जिला चंबा आगामी 23 मई को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधि का साक्षी बनने जा रहा है, जब केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान अपने एक दिवसीय दौरे पर चंबा पहुंचेंगे। उनके इस प्रवास को ग्रामीण विकास की योजनाओं की समीक्षा और आमजन से सीधे संवाद के रूप में देखा जा रहा है। विभागीय प्रवक्ता के अनुसार, केंद्रीय मंत्री 23 मई को शाम 4:30 बजे डलहौज़ी के सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम के पश्चात 24 मई को दिन भर की व्यस्त गतिविधियों की शुरुआत होगी। उसी दिन दोपहर 12:00 बजे, मंत्री महोदय जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा आदि की समीक्षा की जाएगी। अपने व्यस्त प्रवास के उपरांत, मंत्री कमलेश पासवान 25 मई को सुबह 8:00 बजे डलहौज़ी से धर्मशाला (जिला कांगड़ा) के लिए रवाना होंगे।












