आतंकवाद निरोधक दिवस पर तीस यूनिट रक्त किया एकत्रित
आतंकवाद निरोधक दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने सोसाइटी फॉर एजुकेशन एंड बैलेंस ऑफ ऑल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का शुभारंभ क्षेत्र के प्रसिद्ध उद्यमी राज विशिष्ट (कत्था उद्योग) द्वारा किया गया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से डॉ. रुचिका और उनकी अनुभवी टीम ने रक्तदाताओं की चिकित्सकीय जांच के बाद तीस यूनिट रक्त एकत्रित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान ने कहा कि रक्तदान एक महादान है। यह एक ऐसा कार्य है जो न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है, बल्कि समाज में सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देता है। इस शिविर के दौरान कार्यक्रम अधिकारी सुनील धीमान ने स्वयंसेवियों को रक्तदान के महत्व और इससे जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों पर जानकारी दी। रक्तदान में भाग लेने वाले सदस्यों में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश शर्मा, दिनेश कुमार, गुलशन कुमार कोलका, राकेश कुमार बंगाणा, महेंद्र सिंह संहाल, रिशु चौहान थानाकलां, रि. सूबेदार जनरल सिंह, राजेश कुमार अघलौर, अंजना कुमारी, पवन पटियाल, अक्षय शर्मा मलांगड़, प्रदीप कुमार डोह, रणजीत सिंह रायपुर मैदान, संजीव कुमार, राजकुमार सहित अनेक जागरूक नागरिकों ने रक्तदान किया। प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान और कार्यक्रम अधिकारी सुनील धीमान ने डॉ. रुचिका एवं उनकी टीम को सम्मानित करने के उपरांत कहा कि शिविर में बहुत ही सराहनीय कार्य किया।












