सलापड़ के मुकेश ने पंकज को हराकर जीती बड़ी माली
बरमाणा कस्बे में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का शुभारंभ मुख्यातिथि एवं समाजसेवी राजेश ठाकुर ने किया। आयोजकों ने मुख्यातिथि राजेश को स्मृति चिन्ह व टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दंगल में केवल हिमाचल के ही पहलवानों को ही तरजीह दी गई। आयोजक रतन ठाकुर ने बताया कि बड़ी माली का मुकाबला सलापड़ के पहलवान मुकेश कुमार और मंडी के पंकज के मध्य हुआ। मुकेश ने पंकज को हराकर बड़ी माली का खिताब अपने नाम किया। विजेता पहलवान को गुर्ज और 14 हजार रुपए तथा उपविजेता पहलवान को 13 हजार रूपए की राशि इनाम के तौर पर दी गई। छोटी माली में लक्ष्य पहलवान ने भारत भूषण को हराया। विजेता को 7100 रुपए और उपविजेता को 6100 रुपए की राशि इनाम के तौर पर दी गई। दंगल में बाल केसरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। मुख्यातिथि ने दंगल कमेटी को 11 हजार रुपए की राशि दी। वहीं, एसीसी अडाणी सीमेंट कंपनी की ओर से सीएसआर हेड हितेंद्र कपूर ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रधान राम पाल, रतन ठाकुर, होशियार सिंह, मनदीप सिंह, प्रदीप ठाकुर व रूप सिंह आदि ने अहम भूमिका निभाई












