देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य : सैजल
भाजपा ग्रामीण मंडल सोलन ने विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल शामिल हुए, जिन्होंने मोदी सरकार के 11 साल के कामकाज का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने वर्ष 2047 तक देश को विसकसित भारत बनाने के लक्ष्य के लिए मोदी सरकार के रोड मैप को भी जनता के सामने रखा। यह बैठक मंडल अध्यक्ष चंद्र कांत शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में पूर्व भाजपा प्रत्याशी सोलन विधानसभा राजेश कश्यप, पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा कुमारी शीला, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष व बीडीसी वाइस चेयरमैन लक्ष्मी दत्त ठाकुर, पंचायत प्रधान मशीवर व किसान मोर्चा जिला सोलन उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, भाजपा भाजपा ग्रामीण मंडल के महामंत्री विजय ठाकुर, सुनील ठाकुर, उपाध्यक्ष ग्रामीण मंडल सोलन जीतेंद्र शर्मा, भाजपा ग्रामीण मंडल सोलन प्रवक्ता सुनील ठाकुर, बघाट बैंक के पूर्व महामंत्री संजीव, वरिष्ठ कार्यकर्ता इंद्र, कांति स्वरूप शर्मा, बलबीर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष, भूपेंद्र सन्नी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।












