युवा क्रिकेटर्स को प्रतिभा दिखाने का मिला मौका, भारत को मिले कई उभरते सितार
आईपीएल 2025 लीग के जरिये युवा क्रिकेटर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। हर साल इस लीग से कई स्टार्स उभर कर सामने आते हैं और उन्हें देश का भी लंबे समय तक प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक भारत को कई उभरते सितारे मिले हैं।
वपराज ने चटकाए 11 विकेट
विपराज निगम ने सीनियर क्रिकेट में तेजी से प्रगति की है और नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। विपराज ने इस सीजन 14 मैचों में 179.74 के स्ट्राइक रेट से 142 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 11 विकेट भी लिए। उनका इकोनॉमी रेट 9.12 का रहा।
वैभव ने खेलीं तूफानी पारियां
14 साल के वैभव का यह पहला सत्र रहा और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने कई तूफानी पारियां खेलीं। बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव ने 28 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रन की पारी खेली थी। सात मैचों में 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है।
प्रियांश का अच्छा प्रदर्शन
प्रियांश ने सीएसके के खिलाफ शतक जड़ा और वह इस सीजन 450+ रन बनाने वाले खिलाडिय़ों की सूची में हैं। प्रियांश ने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए इस सीजन 16 मैचों में 183.33 के स्ट्राइक रेट से 451 रन बनाए हैं।
अश्विनी को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
अश्विनी ने मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया और अपने पहले ही सीजन में सीम और स्विंग से प्रभावित किया। उन्होंने सात मैचों में 11 विकेट लिए और 11.31 की इकोनॉमी रेट से रन दिए। 24 रन देकर चार विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही।
दिग्वेश ने लिए 14 विकेट
दिग्वेश ने इस सीजन सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। लखनऊ सुपर जाएंट्स से खेलते हुए इस स्पिनर ने पावरप्ले से लेकर डेथ ओवर्स तक, हर जगह गेंदबाजी की। इसके बावजूद बल्लेबाजों को इस स्पिनर को खेलने में दिक्कत हुई। उन्होंने 13 मैचों में 8.25 की इकोनॉमी रेट से रन दिए और 14 विकेट लिए।












