होली से पालमपुर रूट पर दौड़ रहीं खटारा बसें : यात्री परेशान, बस की सीटें, दरवाजे और खिड़कियों के शीशे भी टूटे
होली से पालमपुर फटाहर रात्रि सेवा बस में सफर करना यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया है। इस रूट पर लगातार पुरानी वह खटारा बसें भेजने के चलते यात्रियों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। इस रूट पर चलने वाली बस की हालत बहुत खराब है। टूटे हुए सीटे टूटे हुए दरवाजे खिड़कियों के शीशे भी टूटे हुए है। जब यह बस पालमपुर से होली वापस आती हैं तो 1 घंटा जोत पर रुकती हैं और 2 घंटे चंबा में। इस बस में बुढ़े बुजुर्ग भी सफर करते हैं जो रात भर ठंडी हवा से ठिठुरते रहते है। पिछले कई समय से इस बस को लेकर लोग लगातार शिकायतें करते आ रहे हैं। लेकिन परिवहन विभाग अब तक इस रूट पर नई बस नहीं भेज रहा है। जिसका खामियाजा इसमें सफर करने वाले यात्रीयों को उठाना पड़ रहा है। हालांकि यह बस पिछले कई सालों से इस रूट पर लगातार चल रही है और निगम को इस रूट से अच्छी खासी आय भी प्राप्त हो रही है। लेकिन विभाग इस रूट पर नई बस नहीं भेज रहा है।












