लीड्स टेस्ट: चौथा दिन : राहुल और पंत ने लीड्स टेस्ट में जड़े शतक
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल शुरू पर भारत के लिए केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर रहते हुए भारत ने अब तक 96 रनों की बढ़त हासिल कर ली है और उसकी नजरें इंग्लैंड के सामने बड़ा लक्ष्य रखने पर टिकी होंगी। भारतीय टीम को चौथे दिन की शुरुआत में ही झटका लगा है और कप्तान शुभमन गिल पवेलियन लौट गए हैं। ब्रायडन कार्स की गेंद पर गिल बोल्ड हो गए। गिल 16 गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल ने 87 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा है। भारतीय टीम की बढ़त 100 रन के पार पहुंच गई है। राहुल के साथ ऋषभ पंत भी क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारतीय टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम की बढ़त 130 रन के पार पहुंच गई है। भारत के लिए दूसरी पारी में केएल राहुल और ऋषभ पंत क्रीज पर टिके हुए हैं और दोनों के बीच साझेदारी 35 रन के पार पहुंच गई है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत का स्कोर लंच ब्रेक तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 153 रन हैं। भारतीय टीम ने इस तरह अब तक 159 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। इस दौरान भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 83 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा है। पंत ने पहली पारी में शतक लगाया था और अब दूसरी पारी में अर्धशतक जडऩे में सफल रहे। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच की दूसरी पारी में शतक जड़ दिया है। राहुल ने 202 गेंदों पर शतक पूरा किया। वहीं पंत ने भी 130 गेंदों पर शतक पूरा किया। पंत शतक लगाकर पवेलियन लौट गए हैं। भारतीय टीम की बढ़त 4 वीकेट के साथ 298 रन पर पहुंच गई है।












